आगरा। ताजमहल का दीदार करने आए फरीदाबाद के पर्यटक का चार साल का बेटा गुम हो गया। पर्यटक ने ताज सुरक्षा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से बच्चे को ढूंढ निकाला। फरीदाबाद से हरप्रीत अरोरा अपने परिवार के साथ ताजमहल घूमने आए थे। साथ में चार साल का बेटा भी था। हरप्रीत अरोरा ने बताया कि वो टिकट लेने गए थे। इसी बीच उनका बेटा हाथ छुड़ाकर भाग गया। शनिवार होने के कारण भीड़ बहुत ज्यादा था। बच्चा भीड़ में गुम हो गया। हरप्रीत अरोरा का पूरा परिवार बच्चे को ढूंढने में लग गया। सभी रोने लगे। उन्होंने ताज सुरक्षा पुलिस को सूचना दी। ताज सुरक्षा पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए सीसीटीवी कैमरों की मदद से बच्चे को आधे घंटे में ढूंढ निकाला। बच्चे को पानी पिलाया, बच्चा भी रो रहा था। उसे शांत किया। बच्चे को माता-पिता के सुपुर्द किया।
हरप्रीत अरोरा इमोशनल होते हुए बोले कि ऐसी टीम हर जगह होनी चाहिए। मेरे बच्चे को इतनी जल्दी ढूंढ निकाला। इस तरह की पुलिस हो, तो कोई घटना नहीं होगी। मैं इमोशनल हो रहा हूं। बच्चे के मिलने पर हरप्रीत अरोरा ने अपने परिवार सहित पुलिस का धन्यवाद दिया।