---Advertisement---

ताज का दीदार करने आयी मिस टीन यूनिवर्स फाइनलिस्ट,ताज देख कहा इट्स ब्यूटीफुल वाह ताज!

Published On: October 16, 2025
---Advertisement---
  • 23 देशो की सुंदरियों ने देखा ताज, ताज देख हुई फ़िदा
  • 18 अक्टूबर को जयपुर में होगा ग्रैंड फिनाले

दुनिया के 7वे अजूबे ताज महल को देखने 23 देशो की सुंदरिया बुधवार को आगरा आयी। ताज महल दीदार करने आयी सुंदरिया स्मारक की खूबसूरती देख उस पर फ़िदा हो गयी। उन्होंने दुनिया के 7वे अजूबे को प्रकृति का बेमिसाल नमूना बताया।

मिस टीन यूनिवर्स 2025 की फाइनलिस्ट 23 देशों की विश्व सुंदरियों ने ग्रैंड फिनाले से पहले सुंदरियों ने ताजमहल में फोटो सेशन कराया और ताजमहल की खूबसूरती को निहारा।सुंदरियों ने दुनिया के सातवें अजूबे ताजमहल के रॉयल गेट से प्रवेश करते ही ताज को प्रकृति का बेमिसाल नमूना बताया और मुंह से निकला इट्स ब्यूटीफुल वाह ताज!

मिस टीन यूनिवर्स फाइनलिस्ट की तमाम सुंदरिया ताज की एक झलक देखते ही ख़ुशी से पड़ी और ताज को निहारती रही।सुंदरियों ने जमकर फोटोग्राफी की और गाइड के द्वारा ताजमहल के इतिहास,वास्तुकला और पच्चीकारी में प्रयुक्त किए गए बेशकीमती पत्थरों के साथ रखरखाव के बारे में भी चर्चा की। यमुना के साथ ही शाहजहां और मुमताज की असली कब्र के बारे में भी जानकारी ली।इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।

मीडिया से बातचीत में मिस टीन अर्थ-2025 की भारतीय प्रतिभागी खुशी यादव ने कहा कि अपने वर्ल्ड टूर पे कई देश घूमने के बाद ताज को देखा लेकिन दावे के साथ कह सकती हूं ये दुनियाभर में अद्भुत कलाकारी व प्रेम का एक अनोखा नमूना है।ये प्रकृति का एक अद्भूत नमूना है, ताज के दीदार के बाद मैं आश्चर्यचकित हूं। प्यार के इस अद्भूत नमूने को जिंदगी में एक बार हर इंसान को जरूर देखना चहिए।

जन संपर्क अधिकारी सर्वेश कश्यप ने बताया कि 18 अक्तूबर को मिस टीन यूनिवर्स का जयपुर में ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जायेगा।इसमें भारत की कैरिसा बोपन्ना, डोमिककन गणराज्य की मैडिसन ओलिवेरा,इंडोनेशिया की बेल्वा एंजेलिन गीता,मेक्सिको की लिजबेथ लेडेज्मा,मोरक्को की मलक खद्दली,जर्मनी की चियारा सोफी,बहामास की तात्याना वीवर,चिली की कियारा फुएंतेल्बा,कोलंबिया की गैब्रिएला एस्पिनोसा,कोस्टा रिका की मिया निकोल ब्राउन,क्यूबा की डेनिएला कैसानोवा,नेपाल की जैस्मीन ठाकुरी, नीदरलैंड की इसाबेला लोबेटन, फिलीपींस की चियारा गॉट्सचॉक, सिएरा की लिलिया सिरिण्क, स्पेन की लुइसाना मैथ्यूस, तुर्क की जुली लुइस, युगांडा की टायरा अबोक, इंग्लैंड की ब्रुक अयेर, अमेरिका की सबरीना फ्रुक्टस, वेनेजुएला की अमीरा मोरेनो, जिम्बाब्वे की कीमती इसेकी और केन्या की आइवी हिस्सा लेंगी।

---Advertisement---

Leave a Comment