---Advertisement---

Taj Mahotsav 2026: नई जगह, अधूरी तैयारियां और ट्रैफिक दबाव के बीच प्रशासन की परीक्षा……… पढ़िए पूरी जानकारी

Published On: February 17, 2026
---Advertisement---

आगरा। ताजनगरी में 18 से 27 फरवरी तक आयोजित होने जा रहे ताज महोत्सव-2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस बार महोत्सव कई मायनों में खास है। 33 साल बाद आयोजन स्थल बदला गया है और कार्यक्रम शिल्पग्राम की जगह फतेहाबाद रोड स्थित ‘आई लव आगरा’ सेल्फी प्वाइंट के पास नए मैदान में होगा। करीब 4 एकड़ क्षेत्र में बस रहे इस महोत्सव में 500 स्टॉल, भव्य मुख्य मंच, सेलिब्रिटी नाइट और देशभक्ति थीम पर सजी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र होंगी। प्रशासन ने ट्रैफिक, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारियां की हैं। वहीं, आगरा मेट्रो के जरिए भी महोत्सव तक पहुंचना आसान होगा। करीब 4 एकड़ क्षेत्र में 500 स्टॉल और बड़े कार्यक्रमों की तैयारी के बीच शहर पहले से ही जाम की मार झेल रहा है। ऐसे में महोत्सव के दौरान स्थिति और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है।

ट्रैफिक – पहले से जाम, महोत्सव में क्या होगा हाल?

  • फतेहाबाद रोड पर नमामि गंगे परियोजना के तहत पाइपलाइन कार्य चल रहा है, जिससे एक साइड की सड़क बंद है।
  • सपा कार्यालय मोड़ से आईटीसी मुगल तक एक ही लेन पर दोतरफा यातायात संचालित हो रहा है, जिससे पीक आवर में जाम की स्थिति बन रही है।
  • माल रोड पर मेट्रो कार्य और अन्य निर्माण के कारण भी यातायात प्रभावित है।
  • पुरानी मंडी से यमुना किनारा रोड की ओर वाहनों की आवाजाही पर रोक है, जिससे ट्रैफिक दबाव माल रोड पर बढ़ सकता है।
  • प्रशासन ने ट्रैफिक प्लान की बात तो कही है, लेकिन अभी तक सार्वजनिक रूप से विस्तृत डायवर्जन योजना स्पष्ट नहीं की गई है।

मेट्रो बनेगी स्मार्ट विकल्प
फतेहाबाद रोड पर नमामि गंगे और मेट्रो के निर्माण कार्य के कारण एक तरफ की सड़क बंद है, जिससे भारी जाम की स्थिति रहती है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी गाड़ियाँ मनकामेश्वर या डॉ. अंबेडकर चैक मेट्रो स्टेशन की पार्किंग में खड़ी करें और ₹20 का टिकट लेकर सीधे ताज ईस्ट गेट स्टेशन पहुँचें।

Uttar Pradesh Metro Rail Corporation के अनुसार, नया आयोजन स्थल पुराने शिल्पग्राम से लगभग 1.5 किमी की दूरी पर है। ताज ईस्ट गेट मेट्रो स्टेशन से आयोजन स्थल की दूरी लगभग 500 से 800 मीटर है। दर्शक मेट्रो से उतरकर पैदल या ई-रिक्शा के माध्यम से आसानी से पहुंच सकते हैं। प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध है।

नई जगह और दूरी – 33 साल बाद बदला स्थल

  • वर्ष 1992 से महोत्सव शिल्पग्राम में आयोजित होता रहा है।
  • इस बार यूनिटी मॉल निर्माण और मरम्मत कार्य के कारण स्थल परिवर्तन किया गया।
  • नया स्थल फतेहाबाद रोड स्थित ‘आई लव आगरा’ सेल्फी प्वाइंट के पास टाटा समूह की जगह पर हो रहा है।
  • शिल्पग्राम से नई जगह की दूरी लगभग 1.5 किमी बताई जा रही है।
  • लेकिन जिला मुख्यालय से यही दूरी लगभग 8.5 किमी बताई जा रही है।
  • करीब 4 एकड़ क्षेत्र में मुख्य मंच, फूड जोन, फन जोन, फ्लावर शो, ओडीओपी प्रदर्शनी और दर्शक दीर्घा बनाई गई है।
  • आयोजन स्थल पर प्रवेश और निकास की व्यवस्था फतेहाबाद रोड और ताजनगरी रोड दोनों ओर से की गई है।

इस बार क्या अलग होगा?

  • 33 वर्षों में पहली बार शिल्पग्राम से बाहर आयोजन।
  • 300 की जगह इस बार 500 स्टॉल।
  • थीम: ‘वंदे मातरमरू परंपरा एवं राष्ट्र गौरव’
  • तिरंगा आधारित सजावट और देशभक्ति कार्यक्रम।
  • स्थानीय कलाकारों के लिए अलग मंच और दोपहर से शाम तक प्रस्तुतियों का मौका।
  • सूरसदन और जोनल पार्क में इस बार कार्यक्रम नहीं होंगे।
  • कवि सम्मेलन और मुशायरा एक ही दिन मुख्य मंच पर।
  • सेलिब्रिटी नाइट के लिए विशेष वाटरप्रूफ पंडाल और ग्रीन मैट व्यवस्था।

इस बार के होने वाले प्रमुख आयोजन

  • 18 फरवरी: शुभारंभ समारोह, पंजीकृत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
  • 19 फरवरी: कवि सम्मेलन एवं मुशायरा
  • 20 फरवरी: सूफी संध्या
  • 21 फरवरी: बैंड नाइट
  • 22 फरवरी: बॉलीवुड नाइट
  • 23 फरवरी: पंजाबी नाइट एवं भजन संध्या
  • 24 फरवरी: विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम (बटेश्वर स्थल)
  • 25 फरवरी: बॉलीवुड गीत संध्या
  • 26 फरवरी: कॉमेडी नाइट
  • 27 फरवरी: समापन समारोह व ग्रैंड बॉलीवुड नाइट

तैयारियों की स्थिति – दावे ज्यादा, काम अधूरा?

  • आयोजन स्थल पर जर्मन हैंगर (वॉटरप्रूफ पंडाल) खड़े किए जा चुके हैं।
  • मुख्य मंच और सेलिब्रिटी नाइट पंडाल लगभग तैयार है।
  • स्टॉल निर्माण कार्य अंतिम चरण में, अधिकांश स्टॉल आवंटित।
  • पूरे परिसर में कारपेट बिछाने और ग्रीन मैट लगाने का काम जारी।
  • आकर्षक लाइटिंग और सजावट को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
  • पार्किंग, प्रवेश और निकास मार्ग चिन्हित कर बैरिकेडिंग की तैयारी की जा रही है।
  • इवेंट मैनेजमेंट, लाइटिंग और सुरक्षा से संबंधित टेंडर प्रक्रिया लगभग पूरी।
  • प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा जा रहा है, ताकि उद्घाटन के दिन किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

प्रवेश शुल्क और सुविधाएं

  • एंट्री टिकट: 50 रुपये प्रति व्यक्ति (दर में कोई बदलाव नहीं) जबकि 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और विदेशी पर्यटकों के लिए प्रवेश निशुल्क है।
  • पार्किंग की समुचित व्यवस्था निकटवर्ती मैदान में है।
  • लाइटिंग, सजावट और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम है।
  • ओडीओपी, यूपी हैंडीक्राफ्ट, कार्पेट और पॉटरी के विशेष स्टॉल है।

---Advertisement---

Leave a Comment