Breaking News
जमीनी संघर्ष की भट्टी में तपे सनातन राष्ट्रवाद के सशक्त स्तंभ संजय मिश्रा देशभर में मानसून की पहली बारिश, कई राज्यों में राहत केंद्र सरकार ने नई शिक्षा नीति पर राज्यों के साथ बैठक बुलाई राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने 12 नए कॉरिडोर की योजना जारी की भारत ने अंतरिक्ष मिशन में नया मील का पत्थर हासिल किया आयुष मंत्रालय ने नई स्वास्थ्य योजना की घोषणा की विशेषज्ञों ने गर्मियों में हीट स्ट्रोक से बचाव के टिप्स दिए सरकारी अस्पतालों में 24x7 आपातकालीन सेवाएं शुरू डायबिटीज रोकथाम पर राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत काशी में गंगा आरती में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु शामिल प्रमुख तीर्थ स्थलों पर सुविधाओं के आधुनिकीकरण की योजना धार्मिक नेताओं ने सामाजिक सद्भाव पर संयुक्त बयान जारी किया जमीनी संघर्ष की भट्टी में तपे सनातन राष्ट्रवाद के सशक्त स्तंभ संजय मिश्रा देशभर में मानसून की पहली बारिश, कई राज्यों में राहत केंद्र सरकार ने नई शिक्षा नीति पर राज्यों के साथ बैठक बुलाई राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने 12 नए कॉरिडोर की योजना जारी की भारत ने अंतरिक्ष मिशन में नया मील का पत्थर हासिल किया आयुष मंत्रालय ने नई स्वास्थ्य योजना की घोषणा की विशेषज्ञों ने गर्मियों में हीट स्ट्रोक से बचाव के टिप्स दिए सरकारी अस्पतालों में 24x7 आपातकालीन सेवाएं शुरू डायबिटीज रोकथाम पर राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत काशी में गंगा आरती में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु शामिल प्रमुख तीर्थ स्थलों पर सुविधाओं के आधुनिकीकरण की योजना धार्मिक नेताओं ने सामाजिक सद्भाव पर संयुक्त बयान जारी किया

'ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट' से ताज सुरक्षा पुलिस ने जीता विदेशी सैलानियों का दिल

  • जापान और ब्रिटेन के मेहमानों का पारंपरिक स्वागत
  • पर्यटकों ने की आगरा पुलिस की तारीफ

आगरा। विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का दीदार करने आगरा पहुंचने वाले विदेशी सैलानियों को अब सिर्फ ऐतिहासिक धरोहर की खूबसूरती ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सभ्यता और आत्मीय आतिथ्य का भी अनोखा अनुभव मिल रहा है। ताजमहल के पश्चिमी प्रवेश द्वार पर तैनात ताज सुरक्षा पुलिस द्वारा पर्यटकों के स्वागत और सहयोग की पहल इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है।

पुलिस कमिश्नर आगरा के निर्देशन में थाना ताज सुरक्षा की क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट” के तहत विदेशी पर्यटकों को सुरक्षा के साथ-साथ भारतीय परंपरा “अतिथि देवो भव:” और “वसुधैव कुटुंबकम्” की भावना का संदेश दिया जा रहा है। सोमवार को जापान और ब्रिटेन सहित विभिन्न देशों से आए विदेशी पर्यटकों के समूह का पुलिस टीम ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने पर्यटकों से मित्रवत व्यवहार करते हुए उनकी हर संभव सहायता की और उनकी ताजमहल यात्रा को यादगार बनाने का प्रयास किया। विदेशी मेहमानों को उचित मार्गदर्शन देने के साथ-साथ सुरक्षा संबंधी जरूरी जानकारी भी उपलब्ध कराई गई, जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। आगरा पुलिस की इस सराहनीय पहल की विदेशी पर्यटकों ने खुलकर प्रशंसा की और कहा कि उन्हें यहाँ सुरक्षा के साथ-साथ अपनापन भी महसूस हुआ।

कई पर्यटकों ने भारतीय संस्कृति और पुलिस के इस व्यवहार को बेहद सकारात्मक और कभी न भूलने वाला अनुभव बताया। ताज सुरक्षा पुलिस की यह पहल न केवल पर्यटकों के मन में आगरा और भारत की सकारात्मक छवि मजबूत कर रही है, बल्कि यह संदेश भी दे रही है कि भारतीय संस्कृति में मेहमानों का सम्मान सर्वोपरि है। इस सराहनीय कार्य में उप निरीक्षक पंकज सिंह पटेल, आरक्षी आशु और महिला आरक्षी सुलेखा की विशेष भूमिका रही, जिन्होंने विदेशी सैलानियों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार कर पुलिस की संवेदनशील और मित्रवत छवि प्रस्तुत की।

Share:

Related News