---Advertisement---

आगरा मेट्रो में जीएलए मथुरा विश्वविद्यालय के सिविल डिपार्टमेंट के छात्रों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

Published On: January 21, 2026
---Advertisement---

आगरा। जीएलए विश्वविद्यालय के सिविल डिपार्टमेंट के छात्र- छात्राओं ने शिक्षकों के साथ आगरा मेट्रो डिपो एवं स्टेशनों का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान उत्साहित छात्रों ने सेल्फी ली और मेट्रो ट्रेनों और स्टेशनों के संचालन और प्रबंधन के बारे में जानकारी ली।

इसके साथ ही छात्र-छात्राओं ने (ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन), स्टेशन में सीसीटीवी, मेनलाइन में ट्रेन के संचालन और आगरा मेट्रो की कई अन्य विशेषताओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने डिपो परिसर में भ्रमण कर मेट्रो ट्रैक एवं ट्रेक्शन आदि प्रणाली के बारे में जाना। इस दौरान मेट्रो के आधिकारियों ने छात्रों को विभिन्न तकनीकों से अवगत कराया।

छात्रों ने सिविल निर्माण की तकनीक एवं उपरिगामी (एलिवेटेड) एवं भूमिगत स्टेशनों के निर्माण को भी बारीकी से समझा । इस उपलक्ष्य पर जीएलए मथुरा के सिविल विभाग के प्रोफेसर एवं यूपीएमआरसी के अधिकारी मौजूद रहे ।

---Advertisement---

Leave a Comment