तेज रफ्तार एसयूवी ने बुजुर्ग दंपति की ली जान

26 वर्ष के युवक ने कर दिया कांड

दिल्ली में तेज रफ्तार कार ने एक बुजुर्ग दंपति की जान ले ली। कार एक 26 साल का लड़का चला रहा था। हादसे के बाद वह दंपति को लेकर अस्पताल पहुंचा, लेकिन जब उसे दोनों की मौत की खबर मिली, वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार जब्त कर ली है।

राजधानी दिल्ली स्वरूप नगर इलाके में तेज रफ्तार एसयूवी ने एक बुजुर्ग दंपति को जोरदार टक्कर मार दी है। वही टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दंपति हवा में उछलकर दूसरी साइड जा गिरे। हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस को चश्मदीदों से पता चला कि हादसे के वक्त दंपति रोड क्रॉस कर रहे थे। मौके पर भीड़ जुटी तो क्रेटा कार सवार आरोपी ने तुरंत घायलों को अपनी गाड़ी में डाला और शालीमार बाग के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

बुजुर्ग युवती को मृत घोषित कर दिया गया जबकि उनके पति की कुछ ही देर बाद मौत हो गई थी। हॉस्पिटल में जैसे ही आरोपी को पता चला कि घायलों की मौत हो गई है वह मौके से फरार हो गया। हॉस्पिटल प्रशासन ने पुलिस को कॉल कर हादसे की सूचना दी। वही मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया।

आउटर नॉर्थ डीसीपी निधिन वाल्सन के अनुसार सुबह करीब 8.26 बजे शालीमार बाग के एक निजी हॉस्पिटल से उनको हादसे की सूचना मिली थी। वही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दंपति की मौत का पता लगा। वही हॉस्पिटल से पुलिस को गाड़ी वाले का नंबर मिला। साथ ही इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। साथ ही जीटी करनाल रोड, स्वरूप नगर के एंट्री प्वाइंट के पास पुलिस को हादसे का कोई चश्मदीद भी नहीं मिला है।

पुलिस को मृतकों के पास से एक आधार कार्ड बरामद हुआ है वही उसके आधार पर मृतकों की पहचान 66 वर्षीय सोमदत्त और इनकी पत्नी 65 वर्षीय राम प्यारी के रूप में हुई, वही जो स्वरूप नगर में रहते थे। परिवार में एक बेटा होमगार्ड है। दोनों टहलने के लिए घर से निकले थे। साथ ही सड़क पार करने के दौरान अलीपुर से मुकरबा चौक की ओर जा रही क्रेटाचालक ने उनको ज़ोरदार टक्कर मार दी।

कार प्रिंस कुमार गिरी के नाम पर ही है। हादसे का क्या कारण रहा। यह आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद ही पता चल पाएगा। वही कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस जांच करते हुए नरेला स्थित आरोपी के घर पहुंची है। वहां से पुलिस ने क्रेटा कार बरामद भी कर ली। फिलहाल आरोपी 26 वर्षीय प्रिंस कुमार गिरी मौके से गायब है। साथ ही अब पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश कर रही है। सूत्रों का मानना है कि हादसे के वक्त प्रिंस बेहद तेज रफ्तार में कार चला रहा था। पुलिस सीसीटीवी से पड़ताल करने में जुटी है।

Leave a Comment