फिरोजाबाद। फिरोजाबाद में थाना एका क्षेत्र के गांव आर्य नगर सुराया निवासी किसान भूरे सिंह यादव रविवार को गांव के बाहर पैदल अपने खेत पर जा रहा था। जैसे ही सड़क किनारे पहुँचा। तभी तेज रफ्तार से आ रही मैजिक ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर तेज होने के कारण किसान के गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया। मौके पर आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने परिजनों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। आनन-फानन में परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया है।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह घर से खेत पर जाने की कहकर निकले थे। उसके बाद उनके सड़क हादसे की खबर मिली। इंस्पेक्टर एका मनोज कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।