---Advertisement---

पुरेतनपुरा में लापता बच्चे का शव पुराने कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी

Published On: January 20, 2026
---Advertisement---

बाह (आगरा)थाना बाह क्षेत्र के ग्राम पुरेतनपुरा से लापता हुए 9 वर्षीय बालक सनी का शव गांव के पास स्थित एक पुराने कुएं के अंदर मिलने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 19 जनवरी 2026 को थाना बाह पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पुरेतनपुरा निवासी सनी पुत्र संजू, उम्र करीब 9 वर्ष, जो मूल रूप से पातीपुरा, बाह का निवासी था और बचपन से अपने नाना गुरनारायण के यहां रह रहा था, कल दोपहर करीब 3 बजे से लापता था। परिजनों द्वारा तलाश के बाद भी बालक का कोई सुराग नहीं लग सका, जिसके बाद आज थाना बासौनी में सूचना दी गई।सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा मुकदमा अपराध पंजीकृत किया गया। इसके बाद थाना प्रभारी सत्येंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, जहां तलाश के दौरान सनी का शव गांव के समीप एक पुराने कुएं के अंदर मिला।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए डॉग स्क्वाड और फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाकर साक्ष्य संकलन किया जा रहा है।
थाना प्रभारी सत्येंद्र पाल सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में लॉ एंड ऑर्डर की कोई समस्या नहीं है और मौके पर शांति बनी हुई है। पुलिस हर पहलु से जांच कर रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है और परिजन गहरे सदमे में हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment