---Advertisement---

बाह में मोबाइल व नगदी छीनने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, जनता की मदद से दबोचे गए आरोपी

Published On: January 21, 2026
---Advertisement---

बाह (आगरा)। थाना बाह क्षेत्र के मोहल्ला गंज कस्बा बाह में दिनदहाड़े मोबाइल छीनने की वारदात को अंजाम देने वाले दो युवको को स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ लिया गया।युवको के कब्जे से छीना गया एंड्रॉयड मोबाइल व नगद रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वादी शंकर सिंह भदौरिया पुत्र स्व. अजब सिंह निवासी ग्राम बिचोला थाना बासौनी जनपद आगरा, हाल निवासी पीली कोठी, कटरा समसेर खां, थाना कोतवाली इटावा ने थाना बाह में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि 20 जनवरी 2026 को करीब 11 बजे मोहल्ला गंज कस्बा बाह में मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात चोरों ने उनका एंड्रॉयड मोबाइल (लावा कंपनी) व बैक कवर में रखे 2000 रुपये नगद छीन लिए और फरार होने लगे।शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर दोनों आरोपियों को करीब 11:30 बजे चोरी के सामान सहित पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मानसिंह उर्फ लंगड़ा पुत्र लाखन सिंह निवासी ग्राम विष्णुपुरा थाना बाह आगरा (मूल निवासी जालौन) तथा शिवम पुत्र जोगेंद्र निवासी ग्राम विष्णुपुरा थाना बाह आगरा (मूल निवासी फिरोजाबाद) के रूप में हुई।
सूचना पर वादी अपने साथियों व दोनों आरोपियों को लेकर थाना बाह पहुंचे, जहां पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल लावा कंपनी, 2000 रुपये नगद तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर संख्या UP 80 GN 6927 को कब्जे में लेकर सील किया। इस संबंध में थाना बाह पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों की चिकित्सकीय जांच कराई गई। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक हनी सिंह द्वारा की जा रही है। थाना प्रभारी सत्यदेव शर्मा का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की घटनाओं पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

---Advertisement---

Leave a Comment