युवाओं की धडक़न और संगठन के समर्पित सिपाही—एडवोकेट पंकज पाठक
सियासी सूरमा
सियासत के मैदान में कुछ चेहरे ऐसे होते हैं जिनकी पहचान किसी पद से नहीं बल्कि उनके कद और काम से होती है। ताजनगरी की युवा राजनीति और ब्राह्मण समाज के बीच अपनी गहरी पैठ रखने वाले एडवोकेट पंकज पाठक एक ऐसा ही चमकता हुआ नाम हैं। पंकज पाठक केवल एक राजनेता नहीं बल्कि यारों के यार और हर जरूरतमंद के लिए आधी रात को भी तैयार रहने वाले एक सच्चे समाजसेवी के रूप में पहचाने जाते हैं।
संघ के संस्कारों से संगठन की मजबूती तक
पंकज पाठक के व्यक्तित्व की नींव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के उन संस्कारों पर टिकी है, जिससे वे पिछले 20 वर्षों (2004 से निरंतर) से जुड़े हुए हैं। छात्र राजनीति के गढ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपने सफर की शुरुआत करने वाले पंकज ने विश्वविद्यालय संयोजक और महानगर सहमंत्री जैसे अहम दायित्वों को पूरी निष्ठा से निभाया। आज वे भारतीय जनता पार्टी और युवा मोर्चा के एक ऐसे समर्पित कार्यकर्ता हैं जो बिना किसी पद के लालच के पार्टी और संगठन का विस्तार ही अपना मुख्य लक्ष्य मानते हैं।
शिक्षा और योग्यता का अद्भुत संगम
पंकज पाठक केवल राजनीति में ही सक्रिय नहीं हैं बल्कि उनकी शैक्षणिक योग्यता भी युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने डॉ. बी.आर. अम्बेडकर विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की और फिर समाज सेवा के प्रति अपने रुझान के कारण मास्टर ऑफ सोशल वर्क किया। कानून की समझ और न्याय के प्रति लगाव उन्हें वकालत के क्षेत्र में ले आया, जहाँ वे आज एक अधिवक्ता के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।
समाज और युवाओं के बीच संकटमोचक की छवि
पंकज पाठक की लोकप्रियता का सबसे बड़ा राज उनका सरल स्वभाव और मदद करने का जज्बा है। ब्राह्मण समाज में उनकी मजबूत पकड़ और युवाओं के बीच लोकप्रियता' इस बात का गवाह है कि वे जमीन से जुड़े नेता हैं। चाहे ददरौल विधानसभा विस्तारक की जिम्मेदारी हो या मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में प्रवासी के रूप में कार्य करना, पंकज पाठक ने हर मोर्चे पर अपनी सांगठनिक क्षमता का लोहा मनवाया है। वे भले ही वर्तमान में किसी औपचारिक पद पर न हों, लेकिन कार्यकर्ताओं के बीच उनका सम्मान किसी बड़े ओहदेदार से कम नहीं है।
जो युवाओं के साथ चले, वो नाम है पंकज पाठक
विशेष नोट:
सियासी सूरमा कॉलम में हम उन व्यक्तित्वों की कहानी प्रकाशित करते हैं जिनके पास सक्रिय राजनीतिक और सामाजिक अनुभव है। यदि आप भी अपनी कहानी साझा करना चाहते हैं, तो हमें हमारे व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क करें।