- भूतपूर्व सैनिकों से जुड़ी हुई विभिन्न समस्यायें सुनी गई तथा निस्तारण हेतु दिये गये उचित निर्देश
आगरा। आज सुश्री शुभांगी शुक्ला, अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धु की बैठक कार्यालय के मीटिंग हाल में सम्पन्न हुई। बैठक में भूतपूर्व सैनिकों से जुड़ी हुई विभिन्न समस्यायें सुनी गई, जिनके निस्तारण हेतु उचित निर्देश दिये गये। बैठक में आगरा पुलिस के प्रतिनिधि के द्वारा सडक सुरक्षा के नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुये सुरक्षा के नियमों का पालन करने और साइबर अपराध से सतर्क एवं जागरूक रहने के बारे में जानकारी दी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० संजीव वर्मा द्वारा जिला चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देते हुये स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने एवं नियमित जाँच कराते रहने की सलाह दी।
बैठक में कैप्टन (नौसेना) सुनील कुमार, नौ सेना मेडल जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी,कर्नल अजय कुमार, प्रभारी अधिकारी ई०सी०एच०एस०, डॉ० संजीव वर्मा नगर स्वास्थ्य अधिकारी, इंस्पेक्टर राजीव कुमार, प्रभारी जनसुनवाई प्रकोष्ठ, श्री अमित तोमर अधिशासी अधिकारी, आगरा विकास प्राधिकरण, श्री मनोज कुमार सिंह अधीक्षक, समाज कल्याण एवं विभिन्न ब्लॉक के सैनिक बन्धु सदस्य उपस्थित थे।





