आगरा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा प्रस्तावित नए कानून को लेकर असंतोष बढ़ता जा रहा है। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ने केंद्र सरकार से कानून को तत्काल वापस लेने की मांग की है।
प्रदेशाध्यक्ष पं. प्रकाश चन्द्र शर्मा के नेतृत्व में परिषद ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि यूजीसी के माध्यम से लाया गया यह कानून समाज के बड़े वर्ग के भविष्य को प्रभावित करेगा तथा शिक्षा, रोजगार और सामाजिक समरसता पर नकारात्मक असर डालेगा।
पं. शर्मा ने कहा कि बिना व्यापक जनसंवाद के कानून लाया गया है, जिससे लोगों में भय और असुरक्षा का वातावरण बन रहा है। यदि इसे इसी रूप में लागू किया गया तो सामाजिक टकराव और शिक्षा व्यवस्था पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा।
ज्ञापन में मांग की गई कि यूजीसी का नया कानून तुरंत वापस लिया जाए, जातिवाद को बढ़ावा देने वाले प्रावधानों पर पुनर्विचार हो तथा सभी वर्गों को समान अवसर मिले।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र शर्मा, अरविंद दुबे, मनु मिश्रा, निशांत चतुर्वेदी, प्रवेंद्र पंडित, दिव्यांश पांडे, नरेश पांडे सुरेश लवानिया सतीश शर्मा प्रदीप दुबे गिरीश कटरा, रवि चौबे, अनिल बिदोलिया श्रीकृष्ण दीक्षित सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।
यूजीसी का नया कानून तुरंत वापस हो, जातिवाद बढ़ाने वाले प्रावधानों पर हो पुनर्विचार पं. प्रकाश चन्द्र शर्मा
By Hariom Singh
Published On: January 27, 2026
---Advertisement---




