अकोला। ऑनलाइन उपस्थिति और दूसरे विभागों के काम कराने की मांगों को लेकर नौवें दिन मंगलवार को ब्लॉक कार्यालय पर सभी ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा काली पट्टी बांधकर धरना प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष दीपक चाहर ने बताया कि एक दिसम्बर से पांच दिसम्बर तक काली पट्टी बांधकर धरना प्रदर्शन किया। छ: दिसम्बर को सभी पंचायत सचिवों ने सभी सरकारी ग्रुपो को लेफ्ट कर दिया। बुधवार से सभी सचिव अपने- अपने निजी मोटर चालित बाहनों की बजाय साईकिल से कार्य क्षेत्र में कार्य करेंगे। मांगे पूरी न होने पर प्रदेश भर के ग्राम पंचायत सचिव प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन करेंगे।
इस मौंके पर ब्लॉक अध्यक्ष दीपक चाहर, महामंत्री हरवीर सिंह, कोषाध्यक्ष गौरव धाकड़, महेश चौधरी, राकेश परिहार, विकास वर्मा, राजेंद्र सिंह मौजूद रहे।
पंचायत सचिवों का धरना प्रदर्शन नौवें दिन भी रहा जारी
Published On: December 10, 2025
---Advertisement---




