---Advertisement---

एक महीने पहले सीवर लाइन कार्य हेतु खोदी गयी सड़क, गड्ढे से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा

Published On: November 14, 2025
---Advertisement---

आगरा। जिला आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र में विजय नगर से सुल्तानगंज मार्ग पर लगभग 1 महीने पहले सीवर पाइप लाइन डालने का कार्य किया गया था। जिसके लिए विजय नगर चौकी से सुल्तानगंज जाने वाले मार्ग को खोद दिया था। जिसे अभी तक नहीं बनाया गया है, उड़ती धूल से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उड़ती धूल से पॉल्यूशन भी बढ़ रहा है। जिससे लोगों की आंखों में जलन और लाल पन की समस्या अत्यधिक बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगो का कहना हे कि लगातार काफी दिनों से धूल उड़ रही है। घर की छतों ओर दीवालो पर धूल का जन जाती है। जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

---Advertisement---

Leave a Comment