- पूर्व विधायक ने अतिक्रमण को लेकर की शिकायत
फतेहाबाद। शनिवार को तहसील फतेहाबाद में सम्पूर्ण समाधन दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी फतेहाबाद स्वाति शर्मा की अध्यक्षता में किया गया।जिमसें 38 शिकायते प्राप्त हुई। मौके पर दो शिकायतो का निस्तारण किया गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में फतेहाबाद के पूर्व विधायक विजयपाल सिंह के द्वारा मझारा धनौला कला में चक मार्ग वह परिक्रमा मार्ग पर पड़ोसी काश्तकारों के द्वारा अतिक्रमण किए जाने के कारण ट्रैक्टर आदि नहीं निकल पाने की शिकायत की है। वही पलिया कृपाल के प्रधान बंटी कुशवाह ने गांव में विद्युत समस्या को लेकर प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव में बिजली विभाग की केबिल पड़ी हुई है लेकर उसमें फाल्ट हो जाने के कारण कई कई दिन लाइट नहीं आती है जिससे लोग पानी तक के लिए परेशान हो जाते हैं। इसलिए बिजली विभाग इसका समाधान करें। वही दिव्यांग अनीता देवी पत्नी सुरेश चंद्र निवासी कुतकपुर गोला जो पैरों से विकलांग है ने तहसील समाधान दिवस में पहुंचकर शिकायत की कि उसके लिए गांव में पानी की व्यवस्था नहीं है। उसे दूर दराज से पानी लेकर आना पड़ता है। ऐसे में वह अपने जीवन यापन करने में कठिनाई हो रही है। वही समाधान दिवस में कुल 38 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें राजस्व 13, पुलिस आठ, विकास विभाग की चार तथा अन्य विभागों से संबंधित थी। जिनको लेकर उप जिलाधिकारी ने गुण दोष के आधार पर नियत समय से पूर्व निस्तारण करने तथा मौके पर जाकर शिकायतकर्ता के साथ फोटो खींचकर निस्तारण के आदेश दिए हैं। इस अवसर पर तहसीलदार फतेहाबाद बबलेश कुमार नायब तहसीलदार प्रमोद कुमार खंड विकास अधिकारी रजत कुशवाह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।





