---Advertisement---

ताजगंज प्रथम वार्ड में एडीए की बड़ी कार्रवाई, दो अनाधिकृत कॉलोनियां ध्वस्त

Published On: January 21, 2026
---Advertisement---

आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) के क्षेत्रान्तर्गत ताजगंज प्रथम वार्ड में मंगलवार को दो अनाधिकृत कॉलोनियों के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की धारा-27 के अंतर्गत की गई।
पहली कार्रवाई में अजय चाहर द्वारा देवालय स्कूल के पास, खत्ता कॉलोनी, सेवला सराय आगरा में लगभग 2000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में विकसित की जा रही अनाधिकृत कॉलोनी को एडीए द्वारा ध्वस्त कराया गया।
दूसरी कार्रवाई में विजय अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, संजय अग्रवाल, राम लखन एवं हरिओम द्वारा खसरा संख्या 359 व 360, मौजा रोहता, ताजगंज वार्ड में लगभग 10000 वर्गमीटर भूमि पर अवैध रूप से उप-विभाजन कर विकसित की जा रही कॉलोनी को भी ध्वस्तीकरण कर समाप्त किया गया।
यह संपूर्ण कार्रवाई प्रभारी प्रवर्तन के निर्देशन में सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता के नेतृत्व में प्रवर्तन टीम द्वारा सचल दस्ते एवं जेसीबी मशीनों के सहयोग से संपन्न कराई गई।
एडीए अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी अनाधिकृत निर्माण एवं कॉलोनियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

---Advertisement---

Leave a Comment