---Advertisement---

एनजीटी नियमों का उल्लंघन, तीन रेस्टोरेंट पर 35 हजार का जुर्माना

Published On: January 17, 2026
---Advertisement---

आगरा। वायु प्रदूषण नियंत्रण के तहत नगर निगम ने फतेहाबाद रोड क्षेत्र में एनजीटी और ग्रेप नियमों का उल्लंघन करने वाले तीन रेस्टोरेंट्स पर कार्रवाई की। कोयला भट्टी जलाकर खाना पकाने पर कुल 35 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। ताज रेस्टोरेंट पर 15 हजार, जीएमबी मिठाई भंडार पर पांच हजार और दा नवाब रेस्टोरेंट पर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई का नेतृत्व जोनल स्वच्छता अधिकारी महेंद्र सिंह ने किया। अधिकारियों ने बताया कि ग्रेप लागू होने के दौरान कोयला और लकड़ी जैसे ईंधन प्रतिबंधित हैं। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा कि वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बिना भेदभाव सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

---Advertisement---

Leave a Comment