- मुठभेड़ में गिरफ्तार,दो घायल
- थाना एत्माद्दौला पुलिस की बड़ी सफलता
आगरा। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में बीते 8 नवंबर 2025 एवं 14 नवंबर 2025 को रामबाग फ्लाईओवर से ऑटो चोरी कर उनके पार्ट्स बेचने वाले शातिर गैंग के तीन अभियुक्तों को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीनों आरोपी नगला देवजीत क्षेत्र में छिपे हुए हैं। इस पर थाना एत्माद्दौला पुलिस टीम ने रात में घेराबंदी की। गिरफ्तारी का प्रयास करते ही अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर अवैध असलहे से फायरिंग कर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीनों को घेरकर दबोच लिया गया। फायरिंग के दौरान अभियुक्त सोहिल पुत्र नवी मोहम्मद निवासी नगला देवजीत तथा शशिकपूर उर्फ छुट्टा पुत्र सीताराम निवासी गौतम नगर के पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। तीसरा अभियुक्त आकाश पुत्र सुरेश निवासी गौतम नगर को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
02 अवैध तमंचे, 02 जिंदा व 02 खोखा कारतूस (.315 बोर), 1 चोरी हुआ ऑटो, 1 चोरी हुए ऑटो के पार्ट्स बरामद किए हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना और गिरफ्तारी के संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त, छत्ता कमिश्नरेट आगरा द्वारा आधिकारिक जानकारी उपलब्ध कराई गई।





