फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र में चोरों ने एक कोल्ड स्टोरेज में रखे विध्युत ट्रांसफार्मर को निशाना बनाते हुए उससे कॉपर व तेल चोरी कर लिया।
थाना डौकी क्षेत्र के गांव पैतीखेड़ा निवासी कोल्ड स्टोरेज स्वामी राजकुमार ने बताया कि नगला बिसे में उनका जय मां पीतांबरा नाम से कोल्ड स्टोरेज संचालित है। कोल्ड स्टोरेज की बाउंड्री वॉल के भीतर रखा 315 केवीए का विध्युत ट्रांसफार्मर सोमवार रात अज्ञात चोरों ने खोलकर उससे कॉपर व तेल चोरी कर लिया।मंगलवार सुबह जब कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त अवस्था में मिला, जिसके बाद घटना की जानकारी कोल्ड स्टोरेज स्वामी को दी गई। सूचना पर थाना डौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है।
कोल्ड स्टोरेज से ट्रांसफार्मर का कॉपर व तेल चोरी
By Hariom Singh
Published On: January 28, 2026
---Advertisement---




