आगरा। विजय नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों को सजा कर कई शहीदों की झाकियां निकली गईं। झाकियों में शहीद भगत सिंह, रानी लक्ष्मी बाई, रानी अहिल्या बाई, चन्द्र शेखर आजाद और भारत माता की झांकी निकाली गई। रोड पर निकल रही रैली ने लोगों का मन मोह लिया, जिसके चलते बाजार में लोगों ने बच्चों की झांकी पर गुलाब के फूलों से वर्षा कर बच्चों का मनोबल बढ़ाया। इसमें स्कूल के प्रधानाचार्य अरविंद तिवारी शिक्षक गीता सिंह रंजना शर्मा लक्ष्मी ठाकुर राखी गुप्ता नेहा अग्रवाल रूपाली शर्मा नीतू गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
आगरा में 77वे गणतंत्र दिवस को लेकर जगह-जगह तिरंगे लहराते दिखाई दिए।
By Hariom Singh
Published On: January 26, 2026
---Advertisement---




