आगरा। उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (युएमआरकेएस) के महामंत्री रूपम पाण्डेय ने आगरा मण्डल के ईदगाह ब्रांच की नई कार्यकरणी का गठन कर दिया है।
उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (युएमआरकेएस) की बैठक भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) जिला आगरा कार्यालय में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता मंडलाध्यक्ष हरि बल्लभ दीक्षित ने की। बैठक में ईदगाह शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
जिसमें नितिन गोयल शाखा अध्यक्ष, सजल अग्रवाल, शाखा मंत्री, मोहर सिंह महावर एवं करण नेमा संयुक्त मंत्री, केदार सिंह गुर्जर संगठन मंत्री, रविन्द्र सिंह तोमर कोषाध्यक्ष पद मनोनीत किये गये है। बैठक का संचालन मंडल मंत्री बंशी बदन झा ने किया।
युएमआरकेएस ने ईदगाह शाखा की नई कार्यकारिणी का किया गठन
Published On: November 29, 2025
---Advertisement---




