---Advertisement---

मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को सुरक्षा और आत्मरक्षा के लिए जागरूक किया गया

Published On: December 10, 2025
---Advertisement---

पिनाहट। पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को जागरूक करते हुए उन्हें सशक्त और असहायों का सहयोग करने के उपायों के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही हेल्पलाइन के नंबरों को भी बताया गया है। मंगलवार को कस्बा के नहरू पब्लिक स्कूल में थाना पिनाहट पुलिस की एंटी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।‌ जिसमे महिला पुलिस कर्मियों ने छात्राओं को बताया कि अपने आपकी स्वयं सुरक्षा कैसे करनी है। किसी भी संदिग्ध परिस्थितियों में तत्काल पुलिस को फोन करें। जिनमें हेल्पलाइन नंबर वीमेन पावर, चाइल्ड हेल्पलाइन, आपातकालीन, एंबुलेंस, गर्भवती महिला एवं शिशु की हेल्प के लिए एम्बुलेंस मुख्यमंत्री और साइबर हेल्प केसे लें। महिला हेल्पडेक्स, महिला बीट पुलिस अधिकारी, एंटी रोमियो स्क्वाड, महिला साइबर सैल एवं शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सुकन्या योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देने के साथ-साथ साइबर क्राइम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

---Advertisement---

Leave a Comment