---Advertisement---

वामा सारथी कमिश्नरेट आगरा द्वारा पुलिस लाइंस में “वामा वेलनेस कैंप” आयोजित

Published On: December 7, 2025
---Advertisement---
  • पुलिसकर्मियों की महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण, मैमोग्राम टेस्ट और दवा वितरण किया गया

आगरा। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश पर उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा पुलिस परिवारों एवं महिलाओं के सर्वांगीण कल्याण के लिए विविध कल्याणकारी कार्यक्रम लगातार संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट आगरा के निर्देशन में पुलिस लाइंस, आगरा में “वामा वेलनेस कैंप” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वामा सारथी (पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश) के तत्वावधान में आयुष विभाग, उत्तर प्रदेश के सहयोग से किया गया। कैंप में उपस्थित चिकित्सकों द्वारा पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों को होम्योपैथिक उपचार प्रदान किया गया तथा महिलाओं को आवश्यक दवाओं का वितरण भी किया गया।

40 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य सेवाएँ
कैंप में 40 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए निःशुल्क स्त्री रोग परीक्षण, मैमोग्राम टेस्ट वाइचर वितरित किए गए। यह पहल महिला स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और गंभीर रोगों की प्रारंभिक पहचान सुनिश्चित करने की दिशा में पुलिस विभाग का सराहनीय प्रयास है। वामा सारथी का उद्देश्य पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों के लिए सुरक्षित, स्वस्थ और सहयोगपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना है। पुलिसकर्मी 24 घंटे कर्तव्य में लगे रहते हैं, ऐसे में उनके परिवारों का स्वास्थ्य, सुरक्षा और मानसिक सुदृढ़ता पुलिस बल की सामूहिक क्षमता को मजबूत बनाती है। इसी भावना से वामा सारथी समय-समय पर स्वास्थ्य, शिक्षा, जागरूकता एवं महिला कल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिस परिवारों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने, गंभीर रोगों की प्रारंभिक पहचान सुनिश्चित करने तथा महिलाओं को स्वास्थ्य व सशक्तीकरण के क्षेत्र में अधिक सक्षम बनाना प्रमुख उद्देश्य है। वामा सारथी, कमिश्नरेट आगरा आगे भी इसी प्रकार के स्वास्थ्य कैंप और कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी और पुलिस परिवारों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहेगी।

---Advertisement---

Leave a Comment