- 160 करोड़ रुपये से अधिक राशि की लागत से बन रहा हाइवे लगभग हुआ पूरा ।
बाद। आगरा से ग्वालियर, दिल्ली, लखनऊ व ब्रज की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सरकार अप्रैल माह में नया तोहफा देने जा रही है। 160 करोड रुपए से अधिक की लागत से तैयार हुआ इनर रिंग रोड जो दक्षिणी बाइपास गांव बाद पर पूरा होने के अपने अंतिम चरण में हैं। अप्रैल 2026 से वाहन इस हाइवे पर फर्राटा भर सकेंगे।
नोएडा एक्सप्रेसवे होटल रमाडा कट से दक्षिणी बाइपास बाद तक जोड़े जा रहे इनर रिंग रोड का कार्य अपने अंतिम चरण में है। इसे मार्च 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। दिन-रात मशीनों के द्वारा कार्य करवाया जा रहा है। एनएचएआई के संरक्षण में कार्यंकर रही कंपनी में जसवंत सिंह बघेल ने 7.7 किलोमीटर का बाकी कार्य जो अधूरा था, मार्च 2026 तक पूरा कर दिया जाएगा। इसमें कोई भी मेजर समस्या सामने नहीं आ रही है। मशीनों के माध्यम से जल्द हाइवे को यथावत रूप से शुरू कर दिया जाएगा।





