किरावली। प्राथमिक विद्यालय किरावली प्रथम में मंगलवार को भाग संख्या 189, 190, 191, 192, 198 और 203 के मतदाता सूची प्रभारियों (बी.एल.ओ.) ने सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मतदाता कार्यों का संचालन किया। भाग संख्या 189 के बी.एल.ओ. राजकुमार, 190 की बी.एल.ओ. रुचि सक्सेना, 191 की बी.एल.ओ. प्रेरणा पाण्डेय, 192 की बी.एल.ओ. संजू, 198 के बी.एल.ओ. आलोक दीक्षित और 203 के बी.एल.ओ. अजमत अली पूरे समय स्थल पर मौजूद रहे। सुपरवाइज़र लोकेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि जिन मतदाताओं को अभी तक ईएफ फॉर्म नहीं मिले थे, उन्हें फॉर्म वितरित किए गए। वहीं जिन्होंने फॉर्म भरकर जमा कर दिए थे, उनके फॉर्मों को ऑनलाइन अपलोड किया गया है। उपजिलाधिकारी नीलम तिवारी ने स्थल पर पहुँचकर कार्यों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्थानीय लोगों ने बी.एल.ओ. टीम की उपस्थिति और व्यवस्थाओं की सराहना की।
---Advertisement---
---Advertisement---
Related Post
आगरा
आगरा मंडल की कमान नगेन्द्र प्रताप के हाथ, प्रशांत नागर बने फिरोजाबाद नगर आयुक्त
By Hariom Singh
|
January 31, 2026





