फतेहाबाद। थाना क्षेत्र के गांव तारौली गूजर में सोमवार की शाम विद्युत लाइन से निकली चिंगारी से खेतों में रखी 300 पूरी करब और ढाई बीघा खड़ी ईख की फसल जलकर राख हो गई।
गांव तारौली गूजर फतेहाबाद निवासी विमलेंद्र पुत्र रामनिवास ने बताया कि सोमवार शाम करीब पांच बजे खेत के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन में अचानक फॉल्ट हो गया। इससे निकली चिंगारी से नीचे रखी करब में गिर गई और आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पास के खेत में खड़ी ईख की फसल को भी अपनी चपेट में ले लिया।घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक करब व ईख जलकर राख हो चुकी थी।पीड़ित विमलेंद्र ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।





