---Advertisement---

सपा कार्यकर्ताओं के साथ जिला अध्यक्ष ने की बैठक

Published On: January 21, 2026
---Advertisement---

सीकरी प्रथम बार आगमन पर जोशीला स्वागत
फतेहपुर सीकरी। कस्बा की गोकुल वाटिका में आज समाजवादी पार्टी के जिलाअध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाहा ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और कहा कि 2027 की तैयारी में अभी से जुट जाएं साथही उन्होंने किसी भी मतदाता का वोट छूट नहीं पाए इसके भी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए प्रथम बार सीकरी आगमन पर सपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने उनका जोशीला स्वागत किया ।
इस दौरान समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव राशिद हसन चिश्ती ने कहा कि हम अखिलेश यादव के नेतृत्व में PDA योद्धा बनकर उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाने के लिए पुरजोर मेहनत करेंगे । इस दौरान प्रमुख रूप से सुरेंद्र चौधरी,राजपाल यादव , कुसुम लता यादव ,अवसार, रमजान उस्मानी, पूर्व डिप्टी चेयरमैन साबिर कुरेशी , शाकिर अब्बासी ,अफजल , सद्दाम , आशिफ कुरेशी , डॉक्टर एस एस खान, सुनील प्रजापति समेत कई मौजूद रहे।

---Advertisement---

Leave a Comment