मंदिर से कुछ दूरी पर जमीन में टाइम कैप्सूल दबाया जाएगा जिससे कि अगर सालों बाद मंदिर के बारे में कुछ जानकारी लेना हो तो ली जा सकती है।
मंदिर को उन ईंटों से बनाया जाएगा जिनके ऊपर श्री राम नाम अंकित है। इन ईंटों के उपयोग के बीच, उनमें से कुछ 30 वर्षों से अधिक समय से उपयोग में नहीं आ रही हैं। इन पुरानी ईंटों का एक और नाम भी है, जिसे राम शिला कहा जाता है ।
मंदिर का निर्माण प्राचीन पद्धति से किया जाएगा इसलिए मंदिर में कहीं भी स्टील या लोहे का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।
सोमपुरा आर्किटेक्ट ने मंदिर का डिजाइन बनाया है सोमपुरा का यह परिवार हजारों सालों से मंदिर और भवन निर्माण में पारंगत है।
कर्नाटक की अंजनी नामक पहाड़ी जहां पर भगवान हनुमान का जन्म स्थान बताया गया है वहां से पत्थर लाकर मंदिर निर्माण में सहयोग किया जाएगा।
2500 से अधिक स्थानों से मिट्टी एकत्रित करके मंदिर में लाई जाएगी।
देश के अलग-अलग नदियों का पानी भी इस्तेमाल किया जाएगा तथा कुछ स्वच्छ कुंडों का पानी इस्तेमाल किया जाएगा।