WI vs ENG: आंद्रे रसेल की धमाकेदार वापसी, वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हरा दर्ज़ की ऐतिहासिक जीत

रसेल ने 14 गेंदों में तीन विकेट और नाबाद 29 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

रसेल को उनकी शानदार व्यक्तिगत खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया और उन्होंने खेल के बाद स्वीकार किया कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी वापसी बिल्कुल योजना के अनुसार हुई है।

35 वर्षीय रसेल ने 14 गेंदों में तीन विकेट और नाबाद 29 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

इस जीत से मेजबान वेस्टइंडीज की टीम 5 मैचों की टी20 सीरीज 1-0 से आगे हो गई है। टीमों की अगली भिड़ंत गुरुवार को ग्रेनाडा में होगी।

दो साल से अधिक समय में रसेल का यह पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच था। अपने कमबैक मैच में इस स्टार ऑलराउंडर ने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया।

टी20 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज के लिए यह जीत बेहद खास है।