अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या के रिश्ते के बारे ये 7 बातें नहीं जानती होंगी आप!

ऐश्वर्या बॉलीवुड इंडस्ट्री की ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में गिनी जाती हैं। ऐसा लगता है कि उन्हें देखते ही सभी को प्यार हो जाएगा, लेकिन यकीन मानिए अभिषेक और ऐश्वर्या के लिए ये रिश्ता लव एट फर्स्ट साइट नहीं था।

फिल्म 'कभी अलविदा न कहना' में वैसे तो अभिषेक बच्चन ही थे, लेकिन इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही अभिषेक ने ऐश्वर्या से अपने प्यार का इजहार किया था। कहते हैं कि ये इतना प्यारा था कि करण जौहर भी इस लव स्टोरी को देखकर अपने आंसू रोक नहीं पाए थे।

अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय को प्रपोज करने के लिए वही अंगूठी ली थी जिसे फिल्म 'गुरू' में इस्तेमाल किया गया था। ऐश्वर्या को प्रपोज करने के लिए अभिषेक ने न्यूयॉर्क का एक प्राइवेट सुईट चुना था।

ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी में ज्यादा लोग नहीं आए थे। इसे प्राइवेट फंक्शन ही माना गया था और करीबी लोगों को बुलाया गया था। पर एक रिपोर्ट के अनुसार 20 अप्रैल 2007 को हुई इस प्राइवेट वेडिंग में 2 करोड़ रुपए खर्च हुए थे।

ऐश्वर्या राय बच्चन को पति अभिषेक बच्चन के लिए खाना बनाना काफी पसंद है। उन्हें लगता है कि वो अपने पति के लिए जब भी समय हो तब खाना बनाएं।

अभिषेक ने ऐश्वर्या का दिल जीतने के लिए ओल्ड स्कूल रोमांस अपनाया था। वो कई छोटे-छोटे ऐसे काम करते थे जिससे धीरे-धीरे ऐश्वर्या को प्यार हो गया।

ऐश्वर्या राय बच्चन का करियर करीब 20 साल पुराना है और अभी भी वो अभिषेक बच्चन से अपने करियर को लेकर सलाह लेती हैं। ऐसे ही अभिषेक भी करते हैं। यहां तक कि अपने कमबैक के लिए ऐश्वर्या ने फिल्म 'जज्बा' को चुना क्योंकि अभिषेक बच्चन को उस स्क्रिप्ट से प्यार हो गया था।