22 मई 2026 शुक्रवार ज्येष्ठ शुक्ल षष्ठी
सितारों की चाल आपका भविष्यफल
शुभकार्य हेतु आज का चंद्रबल
आज वृष मिथुन सिंह कन्या धनु और कुंभ राशि के जातकों का आत्मबल और मानसिक स्वास्थ्य बहुत उत्तम रहेगा। शुक्रवार का दिन ऐश्वर्य की देवी मां महालक्ष्मी और शुक्र देव की साधना के लिए विशेष रूप से फलदायी माना जाता है। आज के दिन सफेद या गुलाबी वस्त्र धारण करना और माता लक्ष्मी को मिश्री का भोग लगाना अत्यंत शुभ रहेगा।
मेष
कार्यक्षेत्र में आपके प्रभाव और पराक्रम में वृद्धि होगी जिससे विरोधी परास्त होंगे और पुराने बिगड़े काम दोबारा गति पकड़ेगे। किसी भी अनजान व्यक्ति के बहकावे में आकर अपनी पारिवारिक समस्याओं को सार्वजनिक करने से बचें अन्यथा आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है। शुक्रवार के दिन सफेद चंदन का तिलक लगाएं और महालक्ष्मी चालीसा का पाठ करें जिससे आपके सुखों में वृद्धि होगी।
वृष
आर्थिक रूप से आज का दिन भाग्यशाली सिद्ध होगा और आपको व्यापार में अप्रत्याशित धन लाभ के सुंदर अवसर प्राप्त होंगे। जोश और उतावलेपन में आकर कोई ऐसा बड़ा व्यावसायिक निर्णय न लें जिसके कारण आपको भविष्य में मानसिक तनाव का सामना करना पड़े। कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और छोटी कन्याओं को खीर का प्रसाद बांटें जिससे आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
मिथुन
लंबे समय से रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी या प्रशासनिक कार्य आज आपकी सूझबूझ से पूरा हो जाएगा जिससे मन बहुत प्रसन्न रहेगा। किसी करीबी मित्र या रिश्तेदार के साथ व्यर्थ के वाद विवाद और अहं के टकराव से बचें अन्यथा आपके वर्षों पुराने मधुर संबंध टूट सकते हैं। मां लक्ष्मी के सम्मुख कपूर का दीपक जलाएं जिससे घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होगी और शांति आएगी।
कर्क
कला साहित्य और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े जातकों को समाज में नई पहचान मिलेगी और उनकी कार्यशैली की सराहना होगी। सट्टेबाज़ी शेयर बाजार या किसी भी प्रकार के शॉर्टकट वाले निवेश से पूरी तरह दूरी बनाकर रखें अन्यथा बड़ी आर्थिक हानि उठानी पड़ सकती है। शिवलिंग पर गाय का कच्चा दूध अर्पित करें जिससे आपके मानसिक भ्रम दूर होंगे और निर्णय क्षमता बड़ेगी।
सिंह
राजनैतिक और सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों को किसी बड़े मंच पर सम्मानित किया जाएगा जिससे आपका जनाधार और मजबूत होगा। वाहन चलाते समय गति सीमा का विशेष ध्यान रखें और अत्यधिक क्रोध में आकर किसी को अपशब्द कहने से बचें। श्री सूक्त का पूरी श्रद्धा के साथ पाठ करें जिससे आपके यश कीर्ति और ऐश्वर्य में निरंतर वृद्धि होगी।
कन्या
नौकरीपेशा जातकों के लिए पदोन्नति और स्थान परिवर्तन के सुखद योग बन रहे हैं जिससे आपकी व्यावसायिक चिंताएं समाप्त होंगी। ऑफिस या कार्यक्षेत्र में महिला सहकर्मियों के साथ किसी भी प्रकार की राजनीति या गॉसिप का हिस्सा बनने से पूरी तरह परहेज करें। पक्षियों के लिए ज्वार अथवा बाजरे की व्यवस्था करें जिससे आपके भाग्य के बंद द्वार शीघ्र खुलेंगे।
तुला
उच्च शिक्षा और प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को आज अपनी मेहनत का अनुकूल परिणाम प्राप्त होगा। सगे संबंधियों के साथ धन का बड़ा लेन देन करते समय पूरी सावधानी रखें और बिना लिखा पड़ी के कोई आर्थिक व्यवहार न करें। किसी जरूरतमंद महिला को वस्त्र अथवा भोजन दान करें जिससे आपके दांपत्य जीवन के सभी कष्ट दूर होंगे।
वृश्चिक
पैतृक संपत्ति और भूमि भवन से जुड़े पुराने कानूनी विवाद आज आपसी सहमति तथा मध्यस्थता के जरिए सुलझने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और बाहर के तले भुने भोजन से पूरी तरह परहेज करें अन्यथा पेट से संबंधित विकार परेशान कर सकते हैं। हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं जिससे आपके भीतर एक नई ऊर्जा और साहस का संचार होगा।
धनु
व्यापार विस्तार की नई योजनाएं सफल होंगी और नए बड़े व्यावसायिक साझेदार जुडऩे से आपके काम को एक नई गति प्राप्त होगी। अपनी सुख सुविधाओं और भौतिक साधनों पर अत्यधिक फिजूलखर्ची करने से बचें अन्यथा आपका मासिक बजट पूरी तरह गड़बड़ा सकता है। मस्तक पर सफेद चंदन का तिलक लगाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें जिससे हर कार्य सफल होगा।
मकर
कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यकुशलता और ईमानदारी को देखकर वरिष्ठ अधिकारी आपके ऊपर एक बड़ी जिम्मेदारी का भरोसा जता सकते हैं। आलस्य और टालमटोल की प्रवृत्ति को अपने ऊपर हावी न होने दें अन्यथा एक बेहतरीन व्यावसायिक अवसर आपके हाथ से निकल सकता है। पीपल के वृक्ष की जड़ में जल अर्पित करें जिससे आपके व्यापार की सभी मंदी और बाधाएं दूर होंगी।
कुंभ
लंबे समय से चली आ रही आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव से आज आपको बड़ी राहत मिलेगी तथा आय के नए स्रोत विकसित होंगे। प्रेम संबंधों और भावुकता में बहकर कोई भी ऐसा व्यावहारिक निर्णय न लें जिससे आपकी सामाजिक छवि पर कोई विपरीत असर पडे। चींटियों को पिसा हुआ सूखा आटा और चीनी डालें जिससे आपके संचित धन में निरंतर बढोतरी होगी।
मीन
धार्मिक और आध्यात्मिक यात्राओं के सुंदर योग बन रहे हैं जिससे आपकी मानसिक व्याकुलता शांत होगी और मन को असीम संबल मिलेगा। कार्यस्थल पर अपने सहकर्मियों के साथ किसी भी प्रकार की व्यर्थ की बहसबाज़ी में अपनी ऊर्जा और कीमती समय नष्ट करने से बचें। केले के वृक्ष में हल्दी मिश्रित जल अर्पित करें और सात्विक दिनचर्या का पालन करें जिससे हर संकट दूर होगा।
आज का वास्तु शोधनम सूत्र
शुक्रवार के दिन घर के उत्तर पूर्व कोने यानी ईशान कोण में कछुए की धातु वाली प्रतिमा स्थापित करने या गंगाजल में गुलाब की पंखुडिय़ां डालकर रखने से घर का वास्तु दोष शांत होता है और मां महालक्ष्मी की स्थाई कृपा बनी रहती है।