पेयजल संकट से जूझ रहे चौमाशाहपुर वासी
खंड विकास अधिकारी को दिया ज्ञापन
फतेहपुर सीकरी । ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत चौमा शाहपुर में पीने के पानी की भारी किल्लत किल्लत के चलते ग्रामीण परेशान है ,ग्रामीण महिलाएं गांव से काफी दूर निजी समरसेबलों से सर पर पानी रखकर लाने को मजबूर हैं, ग्रामीणों का आरोप है जनप्रतिनिधि पेयजल समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे, ग्रामीनो ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन देकर खराब पड़ी टीटीएसपी टंकियां ,हेड पंपों को चालू करने की मांग की है जिससे कि ग्रामीणों को पानी मिल सके ।
ज्ञापन देने के दौरान प्रमुख रूप से समाजसेवी भूदेव सुगरवल, वंशी जाट ,नारायण सिं,ह दुर्गा प्रसाद ,पुष्पेंद्र सिंह, नर्सिंग ,लाल सिंह ,धर्मेंद्र सिंह, सतपाल सिंह ,समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।