Agra News: बाल योगी ने थामा सपा का दामन, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता
Agra News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले हलचल तेज हो गई है। आगरा में समाजवादी पार्टी के दलित महासम्मेलन के दौरान एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। गरीब सेना के अध्यक्ष बाल योगी ने सपा का दामन थाम लिया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
अखिलेश यादव के मंच पर सपा में शामिल हुए बाल योगी
आगरा के जीआईसी मैदान में आयोजित दलित महासम्मेलन में बाल योगी भगवा वस्त्र पहनकर पहुंचे। उन्होंने अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके सपा में शामिल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
70 हजार कार्यकर्ताओं की ताकत का किया दावा
पार्टी में शामिल होने के बाद बाल योगी ने मंच से संबोधन भी किया। उन्होंने कहा कि उनकी गरीब सेना के करीब 70 हजार कार्यकर्ता हैं, जो पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने अखिलेश यादव के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा।
आगरा दक्षिण विधानसभा सीट को लेकर भी चर्चा
बाल योगी के सपा में शामिल होने के बाद आगरा दक्षिण विधानसभा सीट को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, समाजवादी पार्टी की ओर से अभी उनकी उम्मीदवारी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।