मिट्टी भरकर हाईवे पर बेखौफ दौड़ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली

14 readers

Lसैंया

आगरा ग्वालियर हाइवे स्थित थाना इरादतनगर क्षेत्र अंतर्गत खारी नदी पुल के पास खारी नदी से हो रहे अवैध मिट्टी खनन से मिट्टी भरकर लेकर हाइवे पर अवैध रूप से दिन रात ट्रैक्टर ट्रॉली दौड़ रहे है।इनको शासन प्रशासन की सख्ती और नियम कानून की कोई परवाह नही है और नही शाशन प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान है।अनेक बार इन मिट्टी भरे ट्रैक्टर ट्रॉली से सड़क हादसे हो चुके है।मिट्टी भरकर दौड़ रहे ट्रैक्टर ट्रालियों का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वाइरल हो रहा है।बतादें कि जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर द्वारा हाल ही में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों पर अंकुश को संयुक्त टीमों के द्वारा अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए है।

Related News

Share: