मोहर्रम के अवसर पर अजमेर से आने वाले जायरीनों को लंगर का वितरण

27 readers

फतेहपुर सीकरी

इस्लामिक कैलेंडर की 7वीं तारीख को मंगलवार को गुलिस्तान पार्किंग स्थल पर ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह से उर्स में शामिल होकर लौट रहे जायरीनों के लिए लंगर का आयोजन किया गया। आयोजनकर्ताओं के अनुसार यह सेवा कार्य हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा एवं सौहार्द के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पत्रकार दिलशाद समीर उपस्थित रहे। इस दौरान जायरीनों को दाल-रोटी का लंगर वितरित किया गया। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि लंगर का उद्देश्य यात्रियों एवं जायरीनों की सेवा करना तथा आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना है।

लंगर वितरण कार्यक्रम के दौरान इरफान कुरैशी, हाजी जाकिर कुरैशी, नदीम कुरैशी, बबलू कुरैशी,नासिर कुरैशी, शाहरुख कुरैशी, कासिम कुरैशी, जहांगीर कुरैशी, नन्नू कुरैशी, नोमान कुरैशी, अकील कुरैशी, तनु कुरैशी, अजर कुरैशी, अदनान कुरैशी, बिलाल मिर्जा, जुबेर कुरैशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related News

Share: