खेरागढ़ कस्बे में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

23 readers

अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप

खेरागढ़

कस्बे के सबसे व्यस्त कागारौल चौराहा पर मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तहसील और नगर पंचायत प्रशासन का बुलडोजर भारी पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंच गया। प्रशासन की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते ठेल, ढकेल व दुकानों के बाहर रखा सामान हटाया जाने लगा। बतादें कि बीते तहसील समाधान दिवस में खेरागढ़ पहुंचे जिलाधिकारी मनीष बंसल से कस्बा के बाजारों में अतिक्रमण को लेकर शिकायत की गई थी।

दोपहर करीब एक बजे एसडीएम ऋषि राव और नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी अर्पणा मिश्रा पुलिस बल के साथ कागारौल चौराहा पर पहुंची। जहां लंबे समय से ठेल ढकेल संचालकों और दुकानदारों द्वारा नालों, फुटपाथों और सड़क किनारे अतिक्रमण कर रखा गया था, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।एसडीएम ने पहले अतिक्रमणकारियों को स्वयं कब्जा हटाने की चेतावनी दी। अधिकारियों के सख्त तेवर देखते ही ठेला संचालकों ने अपने ठेल ढकेल हटाने शुरू कर दिए, जबकि दुकानदार भी  दुकानों के बाहर रखा सामान समेटने में जुट गए। इसके बाद बाईपास, कागारौल रोड पर बुलडोजर से नालों और फुटपाथों पर बनी सीढ़ियां, पत्थर और अन्य अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए गए।इस दौरान पूरे बाजार लोगों की भीड़ जुटी रही। कई लोगों ने पक्का निर्माण किए अतिक्रमण को स्वयं हटाने को कहा परंतु अधिकारियों ने अभियान जारी रखते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।इस दौरान नायब हरिशंकर दुबे, अभिषेक कुमार, अनुज दीक्षित,थाना प्रभारी हरीश शर्मा पुलिसफोर्स के साथ मौजूद रहे।

Related News

Share: