निर्जला एकादशी पर परशुराम विप्र जागृति ट्रस्ट ने की जलसेवा

भगवान विष्णु को समर्पित श्रेष्ठ निर्जला एकादशी पर परशुराम विप्र जागृति ट्रस्ट ने आयकर भवन संजय पैलेस पर ठंडे मीठे जल की जलसेवा की सर्वप्रथम परशुराम विप्र जागृति ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने भगवान परशुराम जी चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित किया। उसके उपरांत ट्रस्ट अध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने निर्जला एकादशी के उपवास पर प्रकाश डालते हुए ट्रस्ट परिवार को संबोधित करते हुए कहा कि जो भक्त पूरी श्रद्धा और नियम से इस व्रत का पालन करते हैं, उन्हें साल की सभी 24 एकादशियों का पुण्य एक साथ प्राप्त होता है। तथा उनके सभी प्रकार के पाप नष्ट हो जाते हैं। साथ ही निर्जला एकादशी को भीमसेनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है।अंत में ट्रस्ट के सक्रिय वरिष्ठ सदस्य हरीश शर्मा रामांशु शर्मा आनंद तिवारी के नेतृत्व में ट्रस्ट के समस्त सदस्यो पदाधिकारियों ने ठंडे मीठे जल से राह चलते जनमानस की जल सेवा की इस मौके पर मुख्य रूप से मनीष शर्मा राजीव उपाध्याय अमित लवानिया अनिल शर्मा रमेश पुरी डा० मुकेश शर्मा पवन शर्मा अमित पाण्डे अनिल मुदगल योगेश पचौरी मनोज त्रिपाठी चतुर्भुज तिवारी उपस्थित रहे।

Related News

Share: