दिव्यांगों की जांच के साथ लगे विशेष मेडिकल कैंप

  • हीट वेव से बचाव के लिए बना ओआरएस कॉर्नर
  • 300 से अधिक लोगों की हुई बीपी-शुगर जांच और बने आयुष्मान कार्ड

आगरा। जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में किरावली तहसील में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष दिव्यांग बोर्ड कैंप और स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। कैंप में स्वावलंबन पोर्टल पर आवेदन करने वाले विभिन्न श्रेणी के दिव्यांगों की विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा फिजिकल जांच की गई, जिसके बाद मौके पर ही दिव्यांग कार्ड जारी किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को दिव्यांग बोर्ड बैठता है। इसके अलावा जिलाधिकारी की अध्यक्षता में महीने के पहले और तीसरे शनिवार को आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस में भी दिव्यांग बोर्ड की यह सुविधा आमजन के लिए उपलब्ध रहती है। किरावली तहसील में आयोजित इस कैंप में जांच के बाद एक दिव्यांग कार्ड जारी किया गया।

भीषण गर्मी को देखते हुए बना ओआरएस कॉर्नर, मरीजों की हुई मुफ्त जांच समाधान दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक विशाल स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। इस समय चल रही भीषण लू और हीट स्ट्रोक (धूप लगना) की आशंका को देखते हुए शिविर में विशेष रूप से एक ओआरएस (ORS) कॉर्नर बनाया गया था, जहां लोगों को ओआरएस का घोल उपलब्ध कराने के साथ-साथ धूप से बचने के तरीके भी बताए गए।

शिविर में स्वास्थ्य टीम द्वारा बड़े स्तर पर लोगों की सेहत की जांच की गई, जिसमें मुख्य रूप से:

  • 111 व्यक्तियों की ब्लड शुगर की जांच की गई।
  • 200 लोगों का ब्लड प्रेशर (बीपी) चेक किया गया।
  • 17 लोगों की डिजिटल हेल्थ आईडी (आभा आईडी) जनरेट की गई।
  • इसके साथ ही पात्र लोगों के मौके पर ही आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए।

Related News

Share: