जनगणना 2027: आगरा स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने की स्वगणना

  • सीएमओ कार्यालय, जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में अभियान
  • 986 से अधिक कर्मियों ने जनरेट की आईडी

आगरा। भारत सरकार और जिला प्रशासन आगरा के तत्वावधान में स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने जनगणना 2027 के अंतर्गत स्वगणना (सेल्फ इन्यूमिरेशन) कर अपनी डिजिटल आईडी जनरेट की। इस अभियान के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर के साथ-साथ जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और प्राइवेट अस्पतालों में भी स्वगणना कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

स्वगणना कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में अपर निदेशक (चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आगरा मंडल) और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव द्वारा किया गया। उन्होंने परिसर में मौजूद सभी कार्मिकों को स्वगणना के लिए प्रेरित किया। इस अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात लगभग 986 कार्मिकों ने अपनी स्वगणना आईडी सफलतापूर्वक जनरेट की।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि गोपाल और स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी पंकज जायसवाल ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को तकनीकी सहयोग प्रदान किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र (आरएचएफपीटीसी) के प्रधानाचार्य डॉ. अजय ओहरी और उनके अधीनस्थ अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। साथ ही एएनएमटीसी की ट्यूटर इंचार्ज डॉ. सलोनी और ट्रेनिंग ले रहीं एएनएम ने भी कार्यक्रम में उपस्थित रहकर अपनी स्वगणना पूरी की।

Related News

Share: