मुफ़्त के चक्कर में सेहत से खिलवाड़: कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायर्ड चॉकलेट और टॉफियां लूटने की मची होड़

7 readers

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ लोगों में मुफ़्त मिलने वाली चीज़ों के चक्कर में अपनी सेहत से जानलेवा खिलवाड़ करने की होड़ मच गई। पनकी इलाके के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक कूड़ा डंपिंग यार्ड में किसी व्यापारी या कंपनी ने भारी मात्रा में एक्सपायर्ड (समय सीमा समाप्त) हो चुकी चॉकलेट और टॉफियां फेंक दी थीं।

​थैलियों और बोरियों भरकर ले गए लोग

​जैसे ही स्थानीय लोगों और बच्चों को इस बात की भनक लगी कि कूड़े के ढेर में बड़ी मात्रा में चॉकलेट्स पड़ी हैं, वहाँ तुरंत भीड़ जमा हो गई। देखते ही देखते वहाँ एक्सपायर्ड चॉकलेट और टॉफियों को बीनने की होड़ मच गई। हालात यह थे कि लोग अपने साथ थैलिया और बोरियाँ लेकर पहुँचे थे और उनमें भरकर इन एक्सपायर्ड चीज़ों को अपने घर ले जाने लगे।

​सेहत के लिए है बड़ा खतरा

​जानकारों का कहना है कि एक्सपायर्ड हो चुकी खाद्य सामग्रियां ज़हर के समान होती हैं। खासकर बच्चों के लिए इसका सेवन करना गंभीर बीमारियों, फूड पॉइज़निंग और पेट से जुड़ी खतरनाक समस्याओं को न्योता देना है। इसके बावजूद, बिना सोचे-समझे भारी मात्रा में इन्हें ले जाने की इस तस्वीर ने लोगों की जागरूकता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related News

Share: