बाह विधानसभा क्षेत्र को विकास की बड़ी सौगात: 8 करोड़ 74 लाख रुपये से बनेंगे नए ग्रामीण संपर्क मार्ग, स्थानीय विधायक ने सीएम योगी का जताया आभार

22 readers

उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद की बाह विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आवागमन को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए बड़ी सौगात मिली है। स्थानीय विधायक श्रीमती रानी पक्षालिका सिंह के विशेष प्रयासों से बाह विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण संपर्क मार्गों के नवनिर्माण के लिए 8 करोड़ 74 लाख 31 हजार रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस सौगात से क्षेत्र के हज़ारों ग्रामीणों को बेहतर और सुगम यातायात का सीधा लाभ मिलेगा।

स्वीकृत किए गए प्रमुख मार्ग और उनकी लागत:

विकास कार्यों को गति देते हुए जिन प्रमुख ग्रामीण संपर्क मार्गों के नवनिर्माण को स्वीकृति मिली है, उनका विवरण इस प्रकार है:

  • ब्लॉक पिनाहट: विजयी गढ़ी मार्ग से गोपालपुरा मार्ग का नवनिर्माण कार्य — लागत 212.19 लाख रुपये

  • चौरंगाहार: सार्वजनिक इंटर कॉलेज से बाह कैंजरा मार्ग का नवनिर्माण कार्य — लागत 189.33 लाख रुपये

  • संपर्क मार्ग: के०जे०ए० से करनपुरा मार्ग होते हुए चीकनापुरा मार्ग का नवनिर्माण कार्य — लागत 177.04 लाख रुपये

  • विकास खंड पिनाहट: ग्राम पंचायत रहा में चकरोड संख्या 780 (जगतपुरा मार्ग) का नवनिर्माण कार्य — लागत 97.92 लाख रुपये

  • विकास खंड बाह: ग्राम पंचायत मुडियापुरा में ए०बी०के० मार्ग से प्राथमिक विद्यालय मुडियापुरा तक नवनिर्माण कार्य — लागत 109.96 लाख रुपये

  • विकास खंड बाह: बिठौली में साइकिल ट्रैक से गुलाब की ठार तक मार्ग का नवनिर्माण कार्य — लागत 87.88 लाख रुपये

बाढ़ और ग्रामीण क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए स्वीकृत इन सभी सड़क कार्यों की कुल लागत 874.31 लाख रुपये है।

मुख्यमंत्री का जताया आभार

इस महत्वपूर्ण स्वीकृति पर बाह विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती रानी पक्षालिका सिंह ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का हार्दिक आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि इन ग्रामीण संपर्क मार्गों के बन जाने से क्षेत्र के लोगों का आवागमन बेहद सुगम हो जाएगा, जिससे किसानों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।

Related News

Share: