खेरागढ़ के लालपुर गाँव में शौंच के लिए गई बालिका पैर फिसलने से तालाब में डूबी
खेरागढ़ l ग्राम लालपुर थाना खेरागढ़ में एक लड़की नाम काजल पुत्री राज़ुद्दीन नि. लालपुर उम्र करीब 17 वर्ष तालाब में डूब गई है मृतक काजल के पिता ने बताया कि सुबह 10 बजे के लगभग बेटी पास ही खेत पर शौंच के लिए गई थी तो रास्ते में लौटते समय सड़क पर पैर फिसलने से गहरे तालाब में डूब गई काफी मशक्कत के बाद गांव के ही गोताखोरों ने बच्ची को बाहर निकाला यहां से सीएचसी खेरागढ़ ले गये जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल आगरा भेजा गया है परिवार में काजल की मौत से हाहाकार मच गया परिवारीजनों का रो रो कर बुरा हाल है l
थाना प्रभारी हरीश कुमार शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम जिला अस्पताल भेजा गया है विधिक कार्रवाई की जा रही है l