दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना: वंचित छात्रों के लिए पोर्टल खुला, 1 से 25 सितंबर तक की समय-सारिणी निर्धारित

13 readers

वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान विभिन्न कारणों (जैसे शिक्षण संस्थाओं से आवेदन अग्रसारित न होने या PFMS द्वारा रिजेक्ट होने) से छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित रह गए छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। शासन के निर्देशानुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के पात्र विद्यार्थियों को लाभ देने के लिए पोर्टल खोल दिया गया है और इसके लिए विस्तृत समय-सारिणी (टाइम-टेबल) जारी कर दी गई है।

प्रमुख तिथियों की समय-सारिणी (01 से 25 सितंबर 2026):

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मास्टर डाटा तैयार करने से लेकर छात्रवृत्ति वितरण तक की प्रक्रिया के लिए निम्नलिखित तिथियां तय की गई हैं:

  • 01 सितंबर से 07 सितंबर 2026: शिक्षण संस्थाओं द्वारा मास्टर डाटा तैयार करने की कार्यवाही।

  • 02 सितंबर से 08 सितंबर 2026: विश्वविद्यालय/एफिलिएटिंग एजेंसी द्वारा फीस आदि का सत्यापन।

  • 03 सितंबर से 09 सितंबर 2026: जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा फीस आदि का सत्यापन।

  • 03 सितंबर से 10 सितंबर 2026: विश्वविद्यालय/एफिलिएटिंग एजेंसी द्वारा रिजल्ट अद्यतन (Update) करने की प्रक्रिया।

  • 11 सितंबर से 15 सितंबर 2026: एनआईसी (NIC) द्वारा आवेदन पत्रों की स्क्रूटनी।

  • 16 सितंबर से 18 सितंबर 2026: त्रुटिपूर्ण आवेदनों को शिक्षण संस्था के स्तर से ठीक करने की कार्यवाही।

  • 17 सितंबर से 19 सितंबर 2026: शिक्षण संस्थाओं द्वारा संशोधित डाटा का सत्यापन कर उसे अग्रसारित करना।

  • 20 सितंबर से 22 सितंबर 2026: एनआईसी द्वारा पुनः स्क्रूटनी।

  • 17 सितंबर से 25 सितंबर 2026: जनपदीय समिति द्वारा शुद्ध (तैयार) डेटा को लॉक करने की अंतिम कार्यवाही।

शिक्षण संस्थाओं और छात्रों से अपील

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, आगरा ने जनपद की समस्त संबंधित शिक्षण संस्थाओं और पात्र छात्र-छात्राओं से कड़ाई से अपेक्षा की है कि वे निर्धारित समय-सारिणी का पालन करें। सभी आवश्यक प्रक्रियाएं तय अवधि के भीतर पूरी कर ली जाएं, जिससे किसी भी पात्र विद्यार्थी को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ समय पर मिल सके।

Related News

Share: