केवी-2 आगरा कैंट में सहृदय फाउंडेशन ने लगाए 101 पौधे

371 readers

आगरा। सहृदय फाउंडेशन, आगरा द्वारा केवी-2 आगरा कैंट में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में 101 पौधों का रोपण किया गया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य रमेश चंद्र , शिक्षकगण, विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में बीएसएनएल अधिकारी अजय सिंह ने भी सहभागिता करते हुए पौधारोपण अभियान में सहयोग किया।

इस अवसर पर अमित, सुमित, ऋषभ एवं अभिषेक उपाध्याय सहित अन्य सहयोगियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

सहृदय फाउंडेशन के संस्थापक विष्णु शर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतिदिन वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, बेहतर पर्यावरण और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने का प्रयास है।

उन्होंने बताया कि भारत को हरित और खुशहाल बनाने के उद्देश्य से सहृदय फाउंडेशन द्वारा पिछले कई वर्षों से निरंतर पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। संस्था का प्रयास है कि अधिक से अधिक स्थानों पर पौधे लगाए जाएं और उनके संरक्षण के लिए समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ा जाए।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

Related News

Share: