नहीं रहे अभिनेता नाना पाटेकर, 75 साल की उम्र में निधन; गोवा स्थित फ्लैट में बिगड़ी थी तबीयत

372 readers

मुंबई। हिंदी और मराठी सिनेमा के चर्चित अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। गुरुवार, 8 अक्टूबर को गोवा स्थित उनके फ्लैट में उन्हें गंभीर हालत में पाया गया। बताया गया कि सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद वह बेहोश हो गए थे। जानकारी के मुताबिक, नाना पाटेकर की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने पर उनके फ्लैट पर मेडिकल टीम भेजी गई। टीम के पहुंचने तक अभिनेता बेहोश हो चुके थे। मौके पर उन्हें करीब 45 मिनट तक सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें मणिपाल अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने सुबह 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामले को मेडिको-लीगल केस के रूप में दर्ज किया गया है। अभिनेता की मौत की परिस्थितियों और कारणों की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

नाना पाटेकर का जन्म नाम विश्वनाथ पाटेकर था। उन्होंने वर्ष 1978 में फिल्म गमन से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद परिंदा, क्रांतिवीर, अग्नि साक्षी, खामोशी: द म्यूजिकल, अब तक छप्पन और नटसम्राट सहित कई फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से अलग पहचान बनाई।

अपने लंबे फिल्मी करियर में नाना पाटेकर को तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिले। वर्ष 2013 में उन्हें देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था। अभिनय की अपनी विशिष्ट शैली और प्रभावशाली संवाद अदायगी के लिए वह दर्शकों के बीच खास पहचान रखते थे।

Related News

Share: