फर्जी सीबाईआई अधिकारी बनकर वसूली करने वाला गैंग पकड़ा
मथुरा।जमुनापार पुलिस टीम ने सिहोरा लोहवन चौराहा रोड से छह फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर चौथ वसूली करने वाले छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सूरज कुमार पुत्र राजन धारी सिंह निवासी मूल निवासी असलान पुर छपरा थाना अरवल जिला अरवल बिहार हाल पता खोडा कालोनी थाना खोडा जिला गाजियाबाद उम्र करीब 23 वर्ष, कुलदीप यादव पुत्र सुभाष चन्द्र यादव निवासी खोडा कालोनी संगम विहार थाना खोडा जिला गाजियावाद उम्र करीब 33 वर्ष, करन राणा पुत्र बलराज सिंह निवासी न्यू पालम विहार थाना बजगैडा जिला गुरुग्राम उम्र करीब 30 वर्ष, सोनू पुत्र तारा चन्द मूल निवासी ग्राम देवसेरस थाना गोवर्धन जिला मथुरा हाल निवासी लोहवन अम्बेडकर बगीची पार्क थाना जमुनापार जिला मथुरा उम्र करीब 27 वर्ष, कुणाल पुत्र सतीश निवासी 450 जेजे कालोनी मदन पुर खादर सरिता विहार कालोनी थाना कालन्दी कुंज दिल्ली उम्र करीब 27 वर्ष व रवि पुत्र सरदार सिंह निवासी ग्राम नंगला पोपी थाना रिफाईनरी जिला मथुरा उम्र करीब 40 वर्ष को मुअसं 397/26 धारा 319(2), 318(4), 61(2), 308(6) बीएनएस थाना जमुनापार जनपद मथुरा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना जमुनापार से आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
अभियुक्तगणों के विरुद्ध एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें आरोप है कि इन सभी अभियुक्तों ने एक सोची-समझी साजिश के तहत फर्जी सीबीआई (CBI) अधिकारी बनकर वादी को गाली-गलौज की और उसे आजीवन कारावास के झूठे केस में जेल भिजवाने की धमकी देकर डराया-धमकाया। इस भय का लाभ उठाकर अभियुक्तों ने वादी से 40 हजार रुपये की चौथ (रंगदारी) वसूलते हुए बड़ी धोखाधड़ी की, जिसके संबंध में पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
अभियुक्तगण उपरोक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार, वउनि नरेन्द्र सिंह,उनि अनिल कुमार, उनि शैलेन्द्र सिंह आदि शामिल थे।