ट्रेनों में मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 55 हजार के तीन फोन बरामद
कासगंज। जीआरपी पुलिस ने रेलवे स्टेशनों और चलती ट्रेनों में मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 55,000 रुपये कीमत के तीन एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप रेलवे में अपराधों की रोकथाम और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत जीआरपी थाना कासगंज पुलिस को यह कामयाबी मिली है।
थानाध्यक्ष जीआरपी कोमल कुंदन ने बताया कासगंज कोमल कुंतल ने बताया पुलिस टीम 14 अक्टूबर 2026 को चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सुबह करीब 09:20 बजे मुखबिर की सूचना और सतर्कता के आधार पर रेलवे स्टेशन कासगंज के प्लेटफॉर्म संख्या-01 से शातिर अभियुक्त युवराज उर्फ टाटूगिरफ्तार अभियुक्त का विवरण नाम व पता: युवराज उर्फ टाटू पुत्र उमेशचंद्र उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम खेड़ा थाना अवागढ़, जिला एटा को धर दबोचा। पूछताछ में खुलासों का पिटारा गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसकी निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से चुराए गए 03 एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनकी बाजार में कुल कीमत करीब 55,000 रुपये आंकी गई है।
जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ थाना जीआरपी कासगंज में पंजीकृत कर लिया है। पुलिस अब बरामद मोबाइल फोनों के असली मालिकों की पहचान के लिए आईएमईआई नंबरों की मदद से सर्विलांश सेल का सहारा ले रही है, ताकि उनके सही स्वामियों तक सामान वापस पहुंचाया जा सके। सराहनीय भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम अभियुक्त को पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष कोमल कुंतल के साथ उपनिरीक्षक विपिन कुमार, हेड कांस्टेबल वीरेश कुमार, राजकुमार, दिनेशचंद्र और कांस्टेबल आकाश फौजदार शामिल रहे।