मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा हेतु अन्तर्विभागीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

2 readers

आगरा। आज विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती प्रतिभा सिंह जी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा हेतु अन्तर्विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा डब्ल्यू०एच०ओ० तथा विभिन्न विभागीय अधिकारियों के द्वारा दिये गये मॉनिटरिंग फीडबैक में सम्बन्धित विभागों के विभिन्न इन्डीकेटर में पाई गई कमियों पर नाराजगी व्यक्त की गई एवं उनमें सुधार लाने हेतु माइक्रोप्लान के अनुसार गतिविधियां संचालित करने, प्रतिदिन जनपद व ब्लॉक स्तर पर समीक्षा करने एवं सम्बन्धित सूचनाएं जनपद स्तरीय व्हाट्सअप ग्रुप में शेयर करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

उक्त के अतिरिक्त जनपद के सभी गांवों में साफ सफाई, झाड़ियों की कटाई, जल भराव को समाप्त करने एवं एण्टीलार्वा दवा का छिड़काव एवं फॉगिंग कराये जाने के निर्देश जिला पंचायती राज अधिकारी को दिये गये ।

साथ ही जनपद के समस्त विद्यालयों में छात्र एवं छात्राओं को प्रतिदिन वेक्टर जनित रोगों ( मलेरिया, डेंगू एवं चिकिनगुनिया ) से बचाव की जानकारी प्रदान करने, एनिमल वाईट पर प्रशिक्षण देने एवं समस्त विद्यालयों के परिसर में साफ सफाई एवं अनावश्यक पानी एकत्रित न होने देने हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया ।

Related News

Share: