आगरा में पोलिंग बूथों का पुनर्गठन: 18 जुलाई को फाइनल होगी सूची, DM ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

6 readers

आगरा में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत मतदान केंद्रों के पुनर्गठन और सम्भाजन (रेशनलाइजेशन) की प्रक्रिया अंतिम दौर में है. आज कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष बंसल की अध्यक्षता में माननीय सांसदों, विधायकों और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई.

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, प्रति पोलिंग बूथ पर अधिकतम 1200 मतदाताओं और 2 किलोमीटर की दूरी के मानक के आधार पर नए बूथ बनाए जा रहे हैं. इस आलेख्य सूची को 18 जुलाई, 2026 को अंतिम रूप दिया जाना है.

बैठक की मुख्य बातें:

मौके पर जांच के निर्देश: बैठक में आए जनप्रतिनिधियों और विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों ने बूथों को लेकर कई सुझाव और आपत्तियां दर्ज कराईं. जिलाधिकारी ने अधिकारियों को मौके पर जाकर इन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं.

बूथों का भौतिक सत्यापन: जिलाधिकारी ने बताया कि 1200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथों को विभाजित कर नए केंद्र चिह्नित किए गए हैं और यह सुनिश्चित किया गया है कि नए भवन मतदाताओं के घर के पास ही हों.

इनकी रही मौजूदगी: बैठक में फतेहपुर सीकरी सांसद श्री राजकुमार चाहर, विधायक चौ. बाबूलाल, डॉ. धर्मपाल सिंह, श्री भगवान सिंह कुशवाह, श्री छोटे लाल वर्मा सहित भाजपा, सपा, आप और सीपीआई के वरिष्ठ प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

Related News

Share: