86 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी आर. डी. तिवारी ने किया ध्वजारोहण
आगरा। मरुति प्लाज़ा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया। 86 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व भारतीय सेना के जवान श्री आर. डी. तिवारी जी ने ध्वजारोहण कर उपस्थित लोगों को अपने संघर्ष एवं स्वतंत्रता आंदोलन की स्मृतियों से अवगत कराया।
श्री तिवारी जी ने भारत-पाकिस्तान एवं भारत-चीन युद्धों में देश की सेवा करते हुए अपने साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। वे कुश्ती के क्षेत्र में भी पदक विजेता रहे हैं। उनका जीवन देशसेवा, अनुशासन और समर्पण की प्रेरणादायी मिसाल है।
कार्यक्रम में राष्ट्रगान, देशभक्ति प्रस्तुतियां एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। पूरे कार्यक्रम का सफल प्रबंधन राहत जहाँ ख़ानम ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आदिनाथ बिल्डर, फ्यूचर प्लस कंसल्टेंट्स एवं एक्सेल पैक्ट कंट्रोल का विशेष सहयोग रहा, जिसके लिए सोसाइटी ने उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सचिव बी. बी. श्रीवास्तव, राजेंद्र सिंह कर्दम, ऋषि कुमार सिंह, ADO (RD Akola), सुनील कुमार गौतम एवं राहत जहाँ ख़ानम सहित सोसाइटी के सदस्य उपस्थित रहे।